प्रेस विज्ञप्ति
विषय: 17 फरवरी 2026 के आंशिक सूर्यग्रहण के संबंध में जानकारी
दिनांक: 17 फरवरी 2026
शासकीय जीवाजी वेधशाला, उज्जैन द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि 17 फरवरी 2026 को होने वाला आंशिक सूर्यग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। यह सूर्यग्रहण विश्व के कुछ अन्य क्षेत्रों में दिखाई देगा, परंतु भारत के किसी भी भाग से इसका अवलोकन संभव नहीं रहेगा।
वैज्ञानिक गणनाओं एवं खगोलीय आंकड़ों के अनुसार इस ग्रहण का पथ भारत से बाहर रहेगा, इसलिए देश में कहीं भी सूर्य के आंशिक आवरण की स्थिति निर्मित नहीं होगी। अतः भारत में इस दिन किसी प्रकार के विशेष खगोलीय प्रभाव या सावधानी की आवश्यकता नहीं है।
वेधशाला नागरिकों से अपील करती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रमाणित वैज्ञानिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। शासकीय जीवाजी वेधशाला समय-समय पर खगोलीय घटनाओं के संबंध में सही एवं प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराती रहेगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
शासकीय जीवाजी वेधशाला, उज्जैन (म.प्र.)

