कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रतन जणवा की जिलाध्यक्ष से अहम बैठक

Politics is the art of looking for trouble, finding it everywhere, diagnosing it incorrectly and applying the wrong remedies

admin

देसूरी। बाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रतन जणवा ने पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित से संगठनात्मक मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। जिलाध्यक्ष के आमंत्रण पर रतन जणवा निम्बाडा ग्राम स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां आगामी कार्यक्रमों, संगठन की मजबूती और जिले में कांग्रेस की भावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय व संगठित करने तथा आने वाली राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर किसान नेता रामलाल चौधरी भी मौजूद रहे।

इसके पश्चात रतन जणवा बूसी स्थित संत त्यागीजी महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत त्यागीजी महाराज से आशीर्वाद लिया। साथ ही नाडोल में बाल तपस्विनी अणछीबाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह दौरा संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश का भी प्रतीक रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *